BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2025, 2:06 pm
KHABAR : मेट्रो का निरीक्षण करने पहुंच मंत्री विजयवर्गीय, ट्रायल के दौरान बोले- इंदौर मेट्रो का शुभारंभ करने पीएम मोदी आएंगे, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। मेट्रो का काम तेज गति से चल रहा है। प्रॉयोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो कामर्शियल रन के लिए तैयार है। सीएमआरएस टीम की तरफ से भी मेट्रो को हरि झंडी मिल गई है। हालांकि मेट्रो का कामर्शियल रन कब से शुरू होगा यह अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसका शुभारंभ पीएम मोदी के हाथों होगा।


नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयर्गीय ने शनिवार को सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्य मित्र भार्गव के साथ मेट्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेट्रो का शुभारंभ पीएम मोदी के हाथों किया जाएगा। वहीं हमारी कोशिश है कि दिवाली तक पूरे 17 किमी के रूट पर मेट्रो चलने लगे।


मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्य मित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी ने मेट्रो ट्रेन का सफर भी किया। वह गांधी नगर स्टेशन से 5.9 किलोमीटर दूरी पर स्थित मेट्रो के स्टेशन तक पहुंचे। अफसरों ने सफर के दौरान मेट्रो कोच की खूबियां बताईं। मंत्री विजयवर्गीय ने अफसरों से कहा कि मेट्रो के संचालन के लिए मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्दी ही इसकी सौगात शहरवासियों को दी जाए। मंत्री दोपहर 12 बजे मेट्रो ट्रेन में सवार हुए और हर मेट्रो स्टेशन पर उतरे।


उन्होंने सभी स्टेशन पर मिलने वाली यात्रियों की सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेन का सफर वाकई अच्छा रहा है। यह लोगों के सफर को और सुविधाजनक बनाएगी। अब अगला लक्ष्य मेट्रो का ट्रायल रन रेडिसन चौराहे तक करने का है। इसके लिए अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।


मेट्रो को देखने लोग ज्यादा आएंगे
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो का निरीक्षण करने के बाद प्रॉयोरिटी कॉरिडोर को लेकर कहा कि यह छोटे रूट पर लोगों की सुविधा तो बन रही है, लेकिन लोग देखने और घूमने ज्यादा आएंगे। पहला एक्सपीरियंस करेंगे मेट्रो का, इसलिए निश्चित रूप से पीएम मोदी जब भी सीएम को समय देंगे तब हम इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे और उसके बाद से इंदौर के नागरिक इस ट्रेन को एंजॉय कर सकेंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि मेट्रो का काम बहुत तेज चल रहा है हमें विश्वास है कि दिवाली पर हम 17.5 किमी का ट्रायल रन करेंगे। 


शिवराज ने किया था मेट्रो का ट्रायल
इंदौर में विधानसभा चुनाव के पहले मेट्रो का ट्रायल रन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। इसके लिए इंदौर में मेट्रो के बड़ौदा के प्लांट से कोच आए थे। मेट्रो ट्रेक के अलावा कोच का ट्रायल रन हो गया है, वहीं बाद में अलग-अलग स्पीड से ट्रेन को चलाकर देखा गया। रेलवे की तरफ से सेफ्टी आडिट भी किया गया और कुछ दिनों पहले ही मेट्रो के कामर्शियल रन की मंजूरी मेट्रो रेल कार्पाेरेशन को मिल चुकी है। मेट्रो को एयरपोर्ट से और कुर्मेटी बस स्टेशन से जोड़ने की कवायद चल रही है। अगले साल तक मेट्रो का संचालन 17 किलोमीटर लंबाई में शुरू हो सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE