मुरैना। मेमुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार की दोपहर बड़ागांव पहुंचे, यहां सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के बेटे के शादी समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद सिंह तोमर भी थी। मीडियो से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, कि हम चंबल अंचल में पर्यटन से रोजगार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं, इसे लेकर कल वन विभाग की समीक्षा हुई, जिसमें बेहतर पर्यटन के लिए अच्छे संसाधन जुटाने को लेकर चर्चा हुई, इसमें खासकर चीता प्रोजेक्ट के साथ पर्यटन व रोजगार बढ़ाने को लेकर मंथन किया है। सुप्रीम कोर्ट में भी हमने एक अपील दायर की है, जिसमें चंबल अंचल में एक सफारी बनाने की अनुमति मांगी गई है। उन्होंने कहा, कि जब चीता प्रोजेक्ट से चंबल अंचल ने वह गौरव हांसिल किया है, जो पूरी दुनिया में नहीं है। चंबल में वयस्त चीतों द्वारा परिवार बढ़ाने का जो गौरव पाया है, वह विश्व में कहीं नहीं हुआ। कूनो में चीतों की संख्या बढ़ने का ग्रोथ रेट भी 80 फीसद से ऊपर है। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा, कि भारतीय आवोहवा में, चंबल की आवोहवा में चीता के परिवार बढ़े हैं। इसी प्रोजेक्ट को हम अगले चरण में लेकर जा रहे हैं। कल 20 अप्रैल को हम कूनो से दो नर चीताओं को गांधी सागर अभ्यारण्य में छोड़ने जा रहे हैं। श्योपुर-मुरैना में अभ्यारण्य तक सीधे सड़क बनाने और पर्यटकों को हेलिकाप्टर से कूनों अभ्यारण्य तक ले जाने के प्रोजेक्ट पर भी हम काम कर रहे हैं।