BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2025, 3:23 pm
KHABAR : इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन, जनप्रतिनिधियों ने किया सफर, मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- दिवाली तक 17 किमी रूट शुरू करने का लक्ष्य, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। आर्थिक राजधानी इंदौर में आज मेट्रो का ट्रायल रन किया गया. जिसमें कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन संजय शुक्ला और मेट्रो व नगर निगम के अधिकारी सफर किया। यह ट्रायल गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर के बीच किया गया।


सफर के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के लिए यह गर्व की बात है. मेट्रो की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और मेट्रो रेल सेफ्टी की टीम भी इसका निरीक्षण कर चुकी है. यह मध्य प्रदेश की पहली मेट्रो ट्रेन होगी, जो जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल चार से पांच किलोमीटर का ट्रायल रन हुआ है, लेकिन दिवाली तक 17 किलोमीटर रूट शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।


मेट्रो स्टेशन को किया जाएगा सिटी बसों से कनेक्ट
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि मेट्रो को शहर के प्रमुख स्थानों से जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है. जिसमें मेट्रो स्टेशन को सिटी बसों से कनेक्ट किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेट्रो के उद्घाटन के लिए अनुरोध किया गया है. उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा. साथ ही अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर भी प्लानिंग की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE