उज्जैन। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड महिदपुर द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़े के अंतर्गत व्याख्यान माला का आयोजन शुक्रवार को उत्कृष्ट विद्यालय महिदपुर पर किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर मलयार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
अतिथि परिचय विकासखंड समन्वयक नम्रता तिवारी द्वारा दिया गया, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम की रूपरेखा जिला समन्वयक जय दीक्षित द्वारा व मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बहादुर सिंह जी चौहान द्वारा बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि संभाग समन्वयक शिव प्रसाद मालवीय ने बाबा साहब के जीवन के अनछुए पहलुओं को छुआ एवं संविधान निर्माण में बाबा साहब के योगदान एवं मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएमसीएलडीपी विद्यार्थी नवांकुर संस्था से कैलाश चंद्र मालवीय, कुलदीप सिंह चौहान परामर्शदाता संजय व्यास दिलीप सिंह राजपूत कमलेश व्यास शिवदयाल शर्मा सोनू व्यास आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नव अंकुर संस्था के कैलाश चंद्र मालवीय एवं आभार प्रदर्शन परामर्शदाता शिव दयाल शर्मा द्वारा किया गया।