BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2025, 5:34 pm
KHABAR : प्रभारी मंत्री टेटवाल ने गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए, सिंहस्थ 2028 के लिए किए जाने वाले कार्य अगले सिंहस्थ में भी दिखना चाहिए, प्रभारी मंत्री और अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सिंहस्थ 2028 के कार्याे की समीक्षा बैठक संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा अधक्षयता में  सिंहस्थ 2028 के कार्यों की समीक्षा बैठक आज प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित हुई । अपर मुख्य सचिव के द्वारा सिंहस्थ 2028 महापर्व के अंतर्गत सिंहस्थ मद से  अन्य प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक में की गई। उन्होंने उपस्थित जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए की नवीन निर्माण कार्यों की योजनाओं को सिंहस्थ मे आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं को ध्यान रखकर ही प्रस्ताव बनाया जाए। 

बैठक में  संभाग आयुक्त इंदौर दीपक सिंह, संभाग आयुक्त उज्जैन संजय गुप्ता, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अधिकारी आशीष सिंह ,कलेक्टर उज्जैन रोशन कुमार सिंह के साथ इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों के कलेक्टर भी उपस्थित रहे । बैठक में प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ 2028 के लिए होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इसमें यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हों और उनकी लगातार जांच की जावे और आने वाले आगामी सिंहस्थ में  में भी इन कार्यों की उपयोगिता होनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि सभी अधिकारी समय-समय पर इसकी गुणवत्ता जांच करते रहें।      

बैठक में अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने निर्देश दिए कि  सिंहस्थ के लिए एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया जावे, जिसमें कार्यों को सूचीबद्ध कर उनको एक प्लेटफार्म पर लाया जावे, जिससे सिंहस्थ 2028 की जरूरत का ध्यान रखकर शेष बचे हुए कार्यों को भी सम्मिलित किया जा सकेगाद्यअपर मुख्य सचिव ने कहा की सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं का वास्तविक आकलन जरूरी है। इसके लिए उज्जैन शहर में आने वाले सभी मार्गों से वाहनों की संख्या ,श्रद्धालुओं की संख्या का आकलन शुरू किया जाए। जिससे 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आकलन किया जा सके। साथ ही व्यापक मोबिलिटी प्लान बनाया जाना भी आवश्यक है। शहर में जाम की स्थिति निर्मित होने पर दूसरे वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक ट्रांसफर करने के लिए भी व्यवस्था सुनिश्चित हो।सिंहस्थ 2028 मे हो रहे सभी कार्याे की लोकेशन मैपिंग की जाए।

उनकी मैपिंग के साथ व्यपाक मास्टर प्लान बनाया जाना जरूरी है इसके लिए आज से काम शुरू कराया जाए। अपर मुख्य सचिव राजोरा ने इंदौर संभाग और उज्जैन संभाग के कलेक्टरों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए  ही अपने जिलों के प्लान बनाकर भेजें और जो कार्य स्वीकृत हो गए हैं उनकी गुणवत्ता की भी जांच करते रहें। स्थाई प्रकृति के कार्यों को प्राथमिकता दी जावे और जो कार्य दो वर्ष में पूर्ण हो सकते हैं उन्हीं शेष रहे कार्यों को कार्य योजना में सम्मिलित कर भेजा जाए।खंडवा और खरगोन जिले की समीक्षा के दौरान बताया गया कि नर्मदा नदी पर झूला पुल के साथ एक और पुल का प्रस्ताव है। महेश्वर में घाट निर्माण के साथ अहिल्या लोक भी बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है ।  इसी के साथ महू-महेश्वर मार्ग और मंडलेश्वर - महेश्वर मार्ग चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी भेजा गया है।     

अपर मुख्य सचिव ने बैठक मे निर्देश  दिए कि सभी जिले फायर स्टेशन को मजबूत करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दें जिससे सभी जिलों में अग्नि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हो सके स रेलवे के साथ भी कोऑर्डिनेशन मीटिंग कर ली जावे और रेलवे के मास्टर प्लान के साथ श्रद्धालुओं के व्यवस्थाओं का प्लान भी तैयार हो , कई जगह हाल्टिंग स्टेशन बनाये जाना है। इन स्टेशनों के पास भी श्रद्धालुओं को रोकने की व्यवस्था करने के लिए सुविधा घर, रेस्ट रूम और भोजन के साथ पीने के पानी की व्यवस्था की कार्य योजना भी होना चाहिए ,यदि इसमें स्थाई प्रकार के निर्माण कार्यों का होना है तो उसको भी प्रस्ताव में सम्मिलित किया जावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE