BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2025, 6:11 pm
KHABAR :150 फीट लंबे रैम्प से जनता के बीच पहुंचेंगे अरिजीत, आज 3 घंटे लाइव परफॉर्म करेंगे, आयोजकों ने जमा कराया एंटरटेनमेंट टैक्स, पुलिस ने बदला ट्रैफिक प्लान, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। शनिवार शाम इंदौर एक बार फिर एक भव्य लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट का गवाह बनने जा रहा है। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह 19 अप्रैल यानी आज इंदौर में लाइव परफॉर्म करेंगे। जिस सी-21 एस्टेट ग्राउंड पर यह आयोजन होने जा रहा है, वहां कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। आयोजन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि करीब 3 लाख वर्ग फीट में फैले ग्राउंड में 12 हजार वर्गफीट का विशाल मंच बनाया गया है। पुलिस ने शो के पहले ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है।


इस मंच से अरिजीत ऑडियंस के बिल्कुल पास तक पहुंच सकेंगे। इसके लिए ग्राउंड के बीचों-बीच 150 फीट से अधिक लंबा रैम्प बनाया जा रहा है। इससे स्टेज के पीछे बैठे श्रोता भी अरिजीत को आसानी से देख सकेंगे। स्टेज और प्रोडक्शन की व्यवस्थाएं संभालने के लिए दिल्ली और मुंबई से 400 लोगों की टीम शहर पहुंच चुकी है।


कॉन्सर्ट के एक दिन पहले साउंड सिस्टम टेस्ट किया गया। अरिजीत के लिए 7 वैनिटी वैन का इंतजाम किया गया है। इनमें से 3 इंदौर पहुंच चुकी हैं। लाइव परफॉर्मेंस शाम 7 बजे शुरू होगा। अरिजीत लगातार 3 घंटे स्टेज पर रहेंगे। साथ में 50 से ज्यादा बैंक डांसर होंगे। म्यूजिक का बेहतर अनुभव देने के लिए 120 डेसीबल से ज्यादा की क्षमता वाला हाई क्वालिटी साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है।


20 हजार दर्शकों के शामिल होने की संभावना
कॉन्सर्ट में 20 हजार से ज्यादा शहरवासियों के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ग्राउंड में प्रवेश करने के लिए 10 एंट्री गेट बनाए जा रहे हैं। 20 से ज्यादा फूड स्टॉल्स लगाए जा रहे हैं। इसमें पिज्जा, पावभाजी, कोल्ड ड्रिंक्स सहित कई फूड आइटम परोसे जाएंगे। सुरक्षा 300 सुरक्षाकर्मियों के जिम्मे रहेगी।


आयोजकों ने जमा कराया 30 लाख का मनोरंजन टैक्स
इंदौर में इससे पहले आयोजित कई बड़े शो मनोरंजन टैक्स को लेकर विवादों में रहे हैं। इसे देखते अरिजीत के शो से पहले ही आयोजकों ने 30 लाख रुपए का चेक नगर निगम में जमा करा दिया है। बताया जा रहा है कि इस चेक के साथ ही आयोजकों ने 20 लाख रुपए का एक एडवांस चेक भी निगम को सौंपा है। बता दें कि इससे पहले इंदौर में दिलजीत दोसांझ और हनी सिंह के शो को लेकर नगर निगम को पर्याप्त मनोरंजन कर नहीं मिला था। हनी सिंह के शो के बाद नगर निगम ने टैक्स वसूली के लिए तीन ट्रक उपकरण भी जब्त कर लिए थे। बाद में मामला कोर्ट तक पहुंचा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE