गुना। बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे लगातार हमलों, हिंसा और अत्याचारों के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से कलेक्टर कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में पश्चिम बंगाल को हिंसा की आग में झोंका जा रहा है और खासकर हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि मुस्लिम कट्टरपंथी भीड़ द्वारा 11 अप्रैल को मुर्शिदाबाद में हिंदू समुदाय पर योजनाबद्ध हमला किया गया। इस हमले में 200 से अधिक घर और दुकानें लूटकर जला दी गईं, सैकड़ों हिंदुओं को घायल किया गया, तीन लोगों की हत्या कर दी गई और कई महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ। इसके चलते लगभग 500 हिंदू परिवारों को पलायन करना पड़ा।