मंदसौर। जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया कि भारत शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 अंतर्गत सम्मिलित पात्र हितग्राहियों की ईकेवायसी 30 अप्रेल 25 तक किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं।
मंदसौर जिले में 247754 परिवारों के 1016349 सदस्यों द्वारा वर्तमान में राशन प्राप्त किया जा रहा है, जिसमे से 860016 सदस्यों द्वारा अपनी ईकेवायसी करवाई गई है। शेष रहे 156333 सदस्यों की ईकेवायसी 30 अप्रेल 25 तक जिले में विशेष अभियान चलाकर ईकेवायसी का र्का किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार समय सीमा में समस्त पात्र हितग्राहियों की ईकेवायसी नहीं होने पर वितरित किया जा रहे खाद्यान से वंचित हो सकते हैं। समस्त पात्र हितग्राही 30 अप्रेल 25 तक ई के वाय सी विशेष अभियान में अपनी ईकेवायसी करवाए एंव राशन बंद होने जेसी असुविधा से बचे।