चित्तौड़गढ़। नगर परिषद के अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत ऐम एकेडमी के विद्यार्थियों ने अग्नि दुर्घटनाओं में स्वयं और दूसरों का बचाव करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। फायरमैन देवेंद्र कुमार मेनारिया ने अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षा के तरीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने खेल-खेल में सीखा कि कैसे अग्नि दुर्घटनाओं के समय स्वयं का और साथियों का बचाव करना है, और जानमाल की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करनी है।
ऐम एकेडमी के डायरेक्टर सुशील कुमार पारीक ने देवेंद्र कुमार मेनारिया के साथ ही ड्राइवर महेंद्र सालवी और पीरु लाल का आभार व्यक्त किया।