नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल 20 अप्रैल 2025 को नीमच जिले के दौरे पर आ रहे हैं। वे सुबह 11.40 बजे जावद हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 1.30 बजे रामपुरा पहुंचेंगे। यहां कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां से शाम 4.15 बजे नीमच के लिए उड़ान भरेंगे। नीमच की हवाई पट्टी से शाम 5.10 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।