चित्तौड़गढ़। जोधपुर इंडियन मंडल कार्यालय एवं एलपीजी बिक्री क्षेत्राधिकार विवेक मीणा चित्तौड़गढ़ के निर्देशनुसार हिन्दुस्तान ज़िंक कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा एग्जीक्यूटिव क्लब में सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक घनश्याम सिंह राणावत, मुख्य अतिथि रणजीत सिंह भाटी, विशिष्ट अतिथि अंजलि त्यागी, सोनम सुराणा, महेंद्र जैन उपस्थित थे। सेमिनार में एलपीजी सिलेंडरों की सुरक्षित हैंडलिंग के बारे में जागरूकता हेतु सुरक्षा क्लिनिक के दौरान एलपीजी की सही स्थापना, सिलेंडर की डिलीवरी लेने से पहले किन-किन बातों को सुनिश्चित किया जाना चाहिए, एलपीजी रिसाव के मामले में हैंडलिंग मदद के लिए इमरजेंसी नंबर ,ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान, सुरक्षा नली के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा विभाग के उषा एवं उपभोक्ता भंडार के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार भट्ट के द्वारा किया गया जिसमें सेफ्टी विभाग के मीनाक्षी कुमावत, भगवती पालीवाल, रेणु बाला, विनय कुमार, संजय वैष्णव एवं प्रवीण वैष्णव का विशेष सहयोग रहा।