BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2025, 11:22 am
BIG NEWS : रामपुरा की पहचान राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर होना जरूरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रामपुरावासियों को बड़ी उम्मीद, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का मुख्यमंत्री बनने के पश्चात प्रथम नगर आगमन हो रहा है । रामपुरावासियो को प्रदेश के मुखिया से काफी अपेक्षाएं हैं । शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा रामपुरा को आज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधि संकाय की कक्षाओं कीआवश्यकता है ।क्योंकि इस अध्यापन हेतु जिला मुख्यालय नीमच जिसकी दूरी 60 किलोमीटर है जाना पड़ता है रामपुरा नगर के व्यापार व्यवसाय को गति प्रदान करने के लिए इस क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ा जाना चाहिए। देश के पर्यटन मानचित्र पर रामपुरा को स्थान मिलना नगर की तरक्की के द्वार खोलेगा गांधीसागर बांध के निर्माण में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले रामपुरा को आज तक उचित विकास का दर्जा हासिल नहीं हुआ। यही कारण रहा की विगत पांच दशकों से रामपुरा नगर अपनी रौनक को खोता रहा रामपुरा की रौनक को लौटाने के लिए क्षेत्रीय विधायक माधव मारु जो प्रयास किए हैं वह सफलता के अंजाम तक पहुंचते हैं तो निश्चित रूप से रामपुरा एक बार पुनः विकास की मुख्य धारा में सम्मिलित हो सकता है। इसी तरह रामपुरा नगर के संस्थापक राजा रामा भील का स्मारक बनाना तथा शासन द्वारा उसे संरक्षित करने हेतु प्रयास करना भी रामपुरा को पहचान दिलाने में अपना योगदान दे सकता है । पर्यटन की बात करें तो रामपुरा नगर के समीप स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर को भी पर्यटन के नक्शे पर चिन्हित किया जाना चाहिए साथ ही रामपुरा नगर की उत्तरी छोर पर स्थित पर्वत के ऊपर स्थित मिंडकेश्वर महादेव मंदिर, मोरझड़, प्राचीन कुंड भी स्थित है जो पर्यटकों को लुभा सकते हैं . रामपुरा नगर के दक्षिण में स्थित गांधी सागर बांध की जल राशि पर बनी रिंगवाल भी पर्यटकों को आकर्षित कर सकती है।
रामपुरा नगर में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को उन्नत करके भी नई पीढ़ी को रोजगार मूलक शिक्षा का सोपान दिया जा सकता है।
नगर के सौंदर्य करण की दृष्टि से नीमच झालावाड़ स्टेट हाईवे जिसे मुख्यमंत्री जी ने पिछले दिनों फोर लेन बनाने की घोषणा की थी ।नगर के मध्य आईटीआई से नवोदय तक डिवाइडर रोड बनाया जाए जन स्वास्थ्य की दृष्टि से रामपुरा तहसील के लोगों के लिए रामपुरा का शासकीय अस्पताल बीमार लोगों का सहारा है जहां पर स्वास्थ्य सेवाओं की कई कमियां है जिन्हें पूरा किया जाना चाहिए रामपुरा तहसील में नए उद्योग एवं रोजगार हेतु आई श्रमिकों के स्वास्थ्य के लिए रामपुरा के साथ की अस्पताल को भी सर्व सुविधा युक्त बनाना चाहिए । विकासखंड मनासा से रामपुरा होकर गांधी सागर मार्ग को और अधिक चौड़ा तथा सुविधा युक्त बनाया जाना चाहिए क्योंकि खिमला प्लांट के पश्चात इस मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है तथा आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है रामपुरा नगर के प्रमुख मार्गाे की हालत भी ठीक नहीं है यहां वाहन तो ठीक पैदल चलना भी दुभर है इस और भी शासन को ध्यान देना चाहिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा रामपुरा पठार पर गांधी सागर अभ्यारण क्षेत्र में चीता प्रोजेक्ट प्रारंभ किया जा रहा है तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा दो चीते भी छोड़े जा रहे हैं साथ ही शासन द्वारा पर्यटकों को लुभाने के लिए कई योजनाओं को लागू किया जा रहा है इनकी सार्थकता हेतु रामपुरा नगर जो कि इस क्षेत्र का नजदीकी शहर है को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता इस हेतु शासन प्रशासन को रामपुरा नगर को  विकसित करने पहल करना जरूरी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE