नीमच। सुबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव आज 20 अप्रैल को नीमच जिले के दौर पर है। वे जावद में महर्षि सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर 12 बजे राजगढ़ जिले के ग्राम कच्छीखेड़ी से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हुए जो 01 बजे जावद पहुंचे। हेलीपेड पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जन-जन के लाडले नेता डॉ. यादव का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। यहां से सीएम कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां से रामपुरा के लिए उड़ान भरेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।