नीमच। सुबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव आज 20 अप्रैल को नीमच जिले के दौर पर है। वे जावद में महर्षि सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर 12 बजे राजगढ़ जिले के ग्राम कच्छीखेड़ी से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हुए जो 01 बजे जावद पहुंचे। हेलीपेड पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जन-जन के लाडले नेता डॉ. यादव का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। यहां से सीएम कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने 37.11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विद्यालय का लोकार्पण किया। आपकों बता दें कि यहां करीब 1700 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे। यह विद्यालय मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा है, जिसे वर्ष 2022-23 में सीएम राइज स्कूल के रूप में शुरू किया गया था। अब इसे महर्षि सांदीपनि विद्यालय के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम स्थल पर जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा सहित बड़ी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्कूली बच्चे मौजूद रहे। सीएम यहां से रामपुरा के लिए रवाना होंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।