नीमच। सुबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव आज 20 अप्रैल को नीमच जिले के दौर पर है। उन्होंने जावद में महर्षि सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण सहित क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। वे दोपहर करीब 12 बजे राजगढ़ जिले के ग्राम कच्छीखेड़ी से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हुए थे जो दोपहर करीब 01 बजे जावद स्थित हेलीपेड पहुंचे थे। जहां भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जन-जन के लाडले नेता डॉ. यादव का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। यहां से सीएम कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने 37.11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विद्यालय का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम के पश्चात सीएम रामपुरा के लिए रवाना हुए। वे आज रामपुरा में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। साथ ही गांधी सागर अभ्यारण में चीतों का गृह प्रवेश कराएंगे।