उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शनिवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में गेहूं उपार्जन की समीक्षा बैठक की। बैठक में कलेक्टर सिंह ने निर्देश गेहूं उपार्जन में ट्रांसपोर्टेशन की कमी हैं, इसे और बढ़ाया जाए। साथ ही शेष स्वीकृति पत्रक शीघ्र अतिशीघ्र बनाये जाएं ताकि किसानों को समय पर भुगतान हो सके। कलेक्टर ने कहा कि सभी समितियां उपार्जन केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें ताकि किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो। उपार्जन की प्रतिदिन समीक्षा की जाए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह, जिला आपूर्ति नियंत्रक शालू वर्मा, उपायुक्त सहकारिता के. पाटणकर, उपसंचालक कृषि आरपीएस नायक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।