खरगोन। सरकारी नौकरियों में बैकलाक पदों की भर्ती पदोन्नति आरक्षण को लेकर अजाक्स संगठन लंबे अरसे से सरकार से मांग करता चला आ रहा है इसी कड़ी में खरगोन जिले में रविवार प्रांतीय अध्यक्ष के आव्हान पर प्रदेश के सभी जिलों में संगठन ने एक बार फिर मोर्चा खोला और नौकरियों में आरक्षण पदोन्नति सहित 08 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और समस्या से निजात दिलाने की बात की।
पदाधिकारियों की माने तो शासन को बार बार अवगत कराने के बावजूद उनकी महत्वपूर्ण मांगो को अनदेखा किया जा रहा है उन्होने चेतावनी दी है अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज करेंगे।