नीमच। सुबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव आज 20 अप्रैल को नीमच जिले के दौर पर हैं। सीएम ने जिले के जावद व रामपुरा में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। यहां क्षेत्रवासियों को करोड़ों रूपये के विकास कार्यों की सौगातें दी। यहां से सीएम का हेलीकॉप्टर बासीगांव पहुंचा। जहां सीएम यादव ने कुनो से लाए चीतों को गांधी सागर अभ्यारण में छोडेंगे। इसके बाद सीएम नीमच हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे। जहां कुछ देर रूकने के बाद भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे।