गुना। म्याना केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में गुना डाक संभाग में डाक विभाग द्वारा प्रोजेक्ट एरो/Look & Feel सभी डाकघरों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में गुना के म्याना उप डाकघर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया।
म्याना उप डाकघर के प्रांगण में हुए डाकघर के सौंदरीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऋषि अग्रवाल विधायक बमौरी, विशिष्ट अतिथि श्री मति साक्षी रामप्रताप रघुवंशी एवं म्याना सरपंच जयनारायण सोनी की अध्यक्षता में विधिवत लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निरीक्षक राहुल जैन ने डाकघर की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ म्याना कस्बे की समस्त जनता से लेने की अपील की है।