खरगोन। जिले के कसरावद के बलकवाड़ा थाना की खलटाका पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम निमरानी के औद्योगिक क्षेत्र में मार्डन दूध डेयरी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का घायल अवस्था में मिला था सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को ठीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही पुलिस मौका मुआयना करके घटना का पता लगाने में जुटी हुई है।वही घटना की सूचना मिलते ही मंडलेश्वर एसडीओपी मनोहर सिंह गवली सहित बलकवाड़ा थाना प्रभारी रितेश यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कुछ ही समय बाद मंडलेश्वर थाना प्रभारी दीपक यादव सहित कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन भी पुलिस बल के साथ खलटाका पुलिस चौकी पहुंचे।