मंदसौर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद द्वारा बताया गया कि कलेक्टर अदिती गर्ग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दलौदा क्षेत्र में नायब तहसीलदार पुष्पेन्द्र हटिला के साथ तीन संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया एवं सैंपल जब्त किए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद ने बताया कि गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते दलौदा नायब तहसीलदार के साथ दिनांक 20 अप्रैल रविवार को कृष्णा फैमिली रेस्टोरेन्ट एवं ढाबा दलौदा महू-नीमच रोड से लस्सी, आरडी होटल महू-नीमच रोड दलौदा से पनीर और राजस्थानी अपना ढाबा एवं रेस्टोरेन्ट महू-नीमच रोड दलौदा से ग्रेवी के नमूने लिए गए जो जांच वास्ते राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। सभी होटल, ढाबा, रेस्टोरेन्ट संचालकों को उचित साफ-सफाई के साथ व्यवसाय करने के निर्देश दिए गए। गर्मी को ध्यान में रखते हुए मिल्क उत्पादों का उचित डीप फ्रीज में रखकर व्यवसाय करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।