BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2025, 12:41 pm
BIG REPORT : एमपी कांग्रेस ने संगठन मजबूती को लेकर बनाया प्लान, हर विधानसभा में होगा एक प्रतिनिधि, प्रदेश प्रभारी ने 15 दिन के अंदर नियुक्त के दिए आदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने संगठन की मजबूती के लिए रणनीति बनाई है। प्रदेश की 230 विधानसभाओं में प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधि होगा। एमपी प्रभारी हरीश चौधरी ने 15 दिन के अंदर प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।


रविवार को राजधानी भोपाल में स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। इस मीटिंग में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत तमात पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में गुजरात के अहमदाबाद अधिवेशन के फैसलों पर चर्चा हुई। आगामी संगठन के कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई। जिला अध्यक्ष बदलने के साथ ही मीडिया, सोशल मीडिया टीम को मजबूत करने पर बातचीत की गई है।


एमपी प्रभारी ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन की मजबूती के लिए प्लान बनाया हैं। प्रदेश की 230 विधानसभाओं में पार्टी का एक प्रतिनिधि होगा। हरीश चौधरी ने 15 दिन के भीतर प्रभारी नियुक्त करने की बात कही है। इसमें पूर्व प्रभारी,प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेता हो सकते हैं। कांग्रेस 15 दिन में सभी प्रभारियों को प्रशिक्षण भी देगी।


मध्यप्रदेश में होना है प्रांतीय अधिवेशन
आपको बता दें कि एमपी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पिछले दो महीने में प्रदेश के अलग-अलग संभागों का दौरा कर चुके हैं। गुजरात के अहमदाबाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था। इस अधिवेशन में लिए गए फैसलों पर अब अमल शुरू कर दिया गया। वहीं राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी भी की जा रही है। यह अधिवेशन संभवतः मई में मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 2028 और 29 के चुनावों की रणनीति तय होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE