मंदसौर। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा बताया गया कि 30 अप्रैल 2025 अक्षय तृतीया के अवसर पर जिले में बाल विवाह होने की प्रबल संभावना रहती है। बाल विवाह रोकथाम हेतु 23 अप्रैल 2025 को प्रातः 11.00 बजे जनपद पंचायत मंदसौर में कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में बाल विवाह रोकथाम करने एवं जिले को बाल विवाह से मुक्त किये जाने के संबध में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।