बालाघाट। रविवार की रात पुलिस अधिकारियों ने थानों का औचक निरीक्षण किया। आईजी संजय कुमार, डीआईजी मुकेश श्रीवास्तव और एसपी नगेंद्र सिंह ने अलग-अलग थानों का दौरा किया। एसपी नगेंद्र सिंह ने नक्सल क्षेत्र के थाना बैहर, मलाजखंड और रूपझर का निरीक्षण किया। उन्होंने देर रात जवानों से वेपन हैंडलिंग ड्रिल भी कराई।
वरिष्ठ अधिकारियों ने नक्सल थानों में सुरक्षा और एक्शन प्लान की समीक्षा की। रात्रि गश्त, हवालात सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे और थानों के रजिस्टर की जांच की गई। आईजी संजय सिंह ने भरवेली थाने में पुराने रिकॉर्ड और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान के प्रबंधन के निर्देश दिए। डीआईजी मुकेश श्रीवास्तव ने थाना हट्टा और किरनापुर का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मालखाना, बंदीगृह और जरायम रिकॉर्ड की जांच की। एएसपी आदर्शकांत शुक्ला, विजय डावर, एसडीओपी ओमप्रकाश, करणदीप सिंह, सीएसपी वैशाली सिंह कराहलिया, एसडीओपी विवेक कुमार शर्मा और अभिषेक चौधरी ने भी विभिन्न थानों और चौकियों का निरीक्षण किया।