BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2025, 4:33 pm
KHABAR :  डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को एक बार फिर अज्ञात लोगों ने किया क्षतिग्रस्त, बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित, पढे़ खबर 

Share On:-

पिछोर। खोड़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरेला तिराहा पर स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को एक बार फिर अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने प्रतिमा की ऊंगली टूटी हुई देखी, तो क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी लगते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

माहौल को देखते हुए खोड़ चौकी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि यह केवल एक मूर्ति नहीं, समाज की भावनाओं का अपमान है।बताया जा रहा है कि बरेला तिराहा पर स्थित यह प्रतिमा अज्ञात लोगों द्वारा पहले से स्थापित की गई थी। यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी तीन बार इस स्थान पर अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र में असंतोष व्याप्त है। वहीं क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE