देवास। जिले की नेमावर थाना क्षेत्र में कन्नौद थाना ओर खातेगांव थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात एक खेत में मजदूर बनकर दबिश दी।जहां जुआ खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआ खेलने की सामग्री सहित लाखो की नगदी जप्त कि है।
एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सोम्या जैन के निर्देशन में नेमावर थाना क्षेत्र के ग्राम गुराडिया के खेत में तीन टीम बनाकर दबिश दी गई है जहां कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमे बनाकर 3 किलोमीटर तक पेदल खेत में मजदूर के भेष मे पहुंचकर 10 जुआरियों को धरदबोचा गया,जिनसे जुआ सामग्री सहित 1 लाख 82 हजार 950 रुपए जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।