BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2025, 4:42 pm
KHABAR : मेरे पास नाली-रोड और स्टाप डैम के लिए पैसे मांगने मत आना, खंडवा में मंत्री प्रहलाद पटेल बोले- ईमानदारी से काम होता तो नदी नाले खाली न होते, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक बार फिर कहा कि मेरे पास नाली, सीसी रोड, बाउंड्री वॉल और स्टाप डैम का पैसा मांगने मत आना। इस राज्य में इतने स्टाप डैम बने है कि एमपी के प्रत्येक नदी नाले के 50 मीटर पर स्टाप डैम बन जाना था। अगर ईमानदारी से काम हुआ होता तो आज कोई नदी नाले खाली नहीं होते। ये साफ है कि जो भ्रष्टाचार करेगा, उस पर कार्रवाई भी सख्ती से होगी।


सोमवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल खंडवा जिले पहुंचे। जहां उन्होंने किशोर कुमार भवन में आयोजित पंच-सरपंच सम्मलेन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे पास नाली का पैसा मांगने मत आना, रोड का पैसा मांगने मत आना, बाउंड्री वॉल का पैसा मांगने मत आना और स्टाप डैम का भी पैसा मांगने मत आना। उन्होंने कहा कि अगर संख्या देखी जाए तो प्रदेश में इतने स्टाप डैम बने है कि प्रत्येक नदी नाले के 50 मीटर पर स्टाप डैम बन जाना था। मंत्री ने आगे कहा कि ईमानदारी से काम हुआ हो था आज कोई नदी नाले खाली नहीं होते। सभी में पानी होता।


अब ग्राम पंचायतों को फंड की समस्या नहीं
मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि अब ग्राम पंचायतों को फंड की कोई समस्या नहीं है। मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट का फोकस ग्राम पंचायतों पर है। इसलिए इस बार पंचायतों का बजट 14 सौ करोड़ से बढ़ाकर 600 करोड़ कर दिया गया है। महात्मा गांधी ने ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर पंच परमेश्वर की कल्पना की थी। पंचायत राज अधिनियम में कर्तव्यों के स्थान पर ग्राम पंचायतों के अधिकारों को बल दिया गया है।


नदियों के संरक्षण पर दें ध्यान
मंत्री ने कहा कि जल गंगा अभियान मध्य प्रदेश में तीन महीनों तक चलेगा और ये हम सब का संकल्प है कि नदियों का संरक्षण पर ध्यान दें। जल स्रोत के गिरते हुए स्तर को रोकने में मदद करें नदियों और नालों को बचाने के लिए सरकार ने यह काम अपने हाथ में लिया है, लेकिन समाज के संयोग बहुत जरूरी है। इसलिए हमारे पंचायती राज के जो जनप्रतिनिधि है वह इस समस्या को जानते भी है और समाधान भी जानते है। इसलिए मैंने आज सब से निवेदन किया है और मुझे विश्वास है कि वह इस कदम में आगे आएंगे।


मऊगंज में भी कही थी ये बात
आपको बता दें कि मऊगंज जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में भी मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा था कि ‘आप मेरे पास सीसी रोड, बाउंड्रीवाल, नाली के लिए कभी मत आना मैं बिलकुल नहीं दूंगा। जब तक ये पंचायत भवनों का काम पूरा नहीं हो जाता।’ मंत्री ने कहा था कि ‘आपके पास जो मद है उससे ये काम करिए। मुझे लगता है आपके पास अब कोई दुविधा नहीं होगी।’

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE