उज्जैन। तारक मेहता का उल्टा चश्माश् सीरियल में बावरी का किरदार निभाने वाली मोनिका भदौरिया सोमवार सुबह भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं। मोनिका तड़के चार बजे भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। उन्होंने नंदी हॉल से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। भस्म आरती के पश्चात मोनिका ने देहरी से भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आकाश पुजारी द्वारा पूजन-अर्चन कराया गया।
मोनिका इससे पहले भी कई बार महाकाल मंदिर आ चुकी हैं लेकिन वे पहली बार भस्म आरती में शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि-भस्म आरती का अनुभव बहुत ही आध्यात्मिक था। मैंने पहले कभी ऐसी आरती नहीं देखी। पहली बार आरती में शामिल हुई। मंदिर की व्यवस्था बहुत अच्छी है।
आपको बता दें मोनिका भदौरिया मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर की रहने वाली हैं। उन्हें श्तारक मेहता का उल्टा चश्माश् सीरियल में बावरी के किरदार से काफी पापुलैरिटी मिली, लेकिन उनका डेब्यू सीरियल श्ये रिश्ता क्या कहलाता है था। इसके बाद मोनिका ने एक दो फिल्म में भी काम किया।