नीमच। सीटू संगठन सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। सीटू के पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्रमायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्रमिकों के लिए बढ़े हुए न्यूनतम वेतन और एरियर भुगतान की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार 1 अप्रैल 2024 से जो नई वेतन दरें लागू हुई हैं, उनका भुगतान सभी श्रमिकों को किया जाना चाहिए। इसके साथ ही सीटू ने 19 जनवरी 2025 को श्रम विभाग द्वारा जारी अधिसूचना का भी ज़िक्र किया, जिसमें नए नियोजनों को शामिल किया गया है। संगठन ने मांग की है कि इन नए क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को भी संशोधित वेतन मिलना चाहिए।