छतरपुर। एक बार फिर शिक्षा माफियाओं का लालची चेहरा सामने आया है ताजा मामला शहर के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय का है जहां अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने आज कालेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी की और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन कलेक्टर पार्थ जायसवाल को सौंपा छात्र छात्राओं ने कालेज संचालक अजय तिवारी महेंद्र तिवारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि तय फीस से अधिक फीस जमा कराने का दबाव कालेज प्रबंधन द्वारा बनाया जा रहा है छात्र छात्राओं और अभिभावकों ने बताया कि कालेज प्रबंधन द्वारा तय फीस से अधिक फीस जमा नहीं करने पर विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित करने की धमकी भी दी जा रही है परीक्षा फार्म भी नहीं भरवाएं जा रहे उन्होंने बताया कि कालेज प्रबंधन मनमानी और तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रहा है निर्धारित फीस जमा कराने पर रशीद भी नहीं दी जा रही छात्र छात्राओं ने बताया कि कालेज प्रबंधन हम सभी विद्यार्थियों का भविष्य खराब करने में लगा हुआ है छात्र छात्राओं ने कलेक्टर पार्थ जायसवाल से मामले को संज्ञान लेने की बात कही गई है।