BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2025, 7:09 pm
KHABAR : दोस्त ने दोस्त को लगाया लाखों का चूना, मुनाफे का लालच देकर युवक से ठगे 30 लाख से अधिक रुपए, वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच जबलपुर से फर्जीवाड़े का एक और बड़ा मामला सामने आया है। जहां मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 30 लाख की ठगी की गई। फ्रॉड करने वाला कोई और नहीं बल्कि युवक का दोस्त ही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


कहां का है मामला ?
मामला गोरा बाजार थाने का है। जहां शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर युवक के दोस्त (ऑफिस कलीग) ने 30 लाख की ठगी को अंजाम दिया। ठगी की शिकायत पीड़ित श्रेयांश ने गोरा बाजार थाने में दर्ज कराई है। इस दौरान फरियादी ने बताया कि, जब वो 2017 में नोएडा में एक कंपनी में काम करता था, तब उसकी पहचान राजर्षी बोस से हुई थी। इसके बाद दोनों की अच्छी बातचीत होनी शुरू हुई।


इसी दौरान आरोपी ने उसे लालच देकर उसके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़ित से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर भी 30 लाख 55 हजार रुपए लिए। लेकिन जब फरियादी ने अपने रुपए मांगे तो आरोपी ने धमकी देना शुरू कर दिया। ऐसे में अब पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है। पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE