खरगोन। जिले के कसरावद तहसील ग्राम एक्कल धारिया के ग्राम वासियों ने जिसमे बड़ी संख्या मे महिलाएं थी सोमवार को थाना प्रभारी कसरावद को एक आवदेन दिया हे उक्त आवदेन मे ग्रामिणो ने बताया की ग्राम एक्कल धारिया मे उनके मोहल्ले में कसरावद अरिहंत नगर हरसिद्धि धाम निवासी रविन्द्र पिता, कैलाश भालसे ने वेयर हाउस बना रखा हे ऊक्त वेयर हाउस मे रविन्द्र द्वारा पिछले कई महीनो से पशु आहार जो के कपास के काकडे़ से निर्मित हे भर रखा हे ज्यादा समय होने के करण कीड़े और जीवाणु हो गए हे ये जीवाणु अब वेयर हाउस के आस पास के हमारे घरों में आने लगे पीने के पानी ओर घर मे रखे अनाज मे आ रहें हे वही रात के समय बिस्तरो मे आ जाते हे जिस हम रात मे ठीक से सो नहीं पाते हे ओर इन कीड़ों के काटने से शरीर में खुजली हो रही है। हमारे द्वारा रविन्द्र को कई बार, फोन लगा कर वेयर हाउस से पशु आहार हटाकर सफाई के लिए कहा तो रविन्द्र उलटा हमे धमकाता हे।ग्रामीणों, ने थाना प्रभारी से मांग की हे की रविन्द्र से वेयर हाउस खाली करवाए।