मंदसौर। जन अभियान परिषद द्वारा भानपुरा ब्लॉक के ग्राम प्रेमपुरिया में ग्राम के नागरिको को चौपाल आयोजित कर जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में जानकारी दी गई। चौपाल के दौरान उन्हे बताया गया कि जल हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य है। जल की एक-एक बूंद का महत्व हमें समझना होगा। जल को व्यर्थ ना बहावे और जल का सदुपयोग करें। हमारे जल स्रोत जैसे-कुआ, बावड़ी, तालाब, पानी की टंकी, हैंडपंप आदि स्थानों को सुरक्षित एवं साफ सुथरा करनै हेतू प्रयास करें। जल के इस महत्वपूर्ण संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। जल को स्वच्छ बनाना है। एवं अपव्यय को रोकना है। यह कार्य किसी एक का नहीं है, यह कार्य हम सभी का है। क्योंकि जल का उपयोग हम सभी करते हैं। हमारे सभी के लिए जल का सदुपयोग करना और बचाना यह मानवीय कर्तव्य और हमारा उत्तरदायित्व भी है। चौपाल के पश्चात सभी लोगों को जल बचाने हेतु शपथ दिलाई गई। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत दीवार लेखन भी किया गया।