मंदसौर। जल गंगा संवर्धन अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य नदी, तालाब, पुरानी बावड़ी सार्वजनिक कुंआ की स्वच्छता और संरक्षण को बढ़ावा देना है। यह अभियान जल संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया । जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कई गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति द्वारा शासकीय विद्यालय में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जागरूकता हेतु निबंध प्रतियोगिता की गई एवं गांव में जल गंगा संवर्धन की जागरूकता रैली निकाली गई।