रतलाम। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आलोट जिला रतलाम द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पालनगरा आलोट मे शिप्रा नदी के दसवा घाट पर जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक मुकेश कटारिया कि उपस्थिति में नदी के पवित्र जल की पूजा अर्चना क़र, श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में नवांकुर संस्था अमर सिंह झाला, किशोर सिंह डोडिया नारायणी, जगदीश शर्मा विकासखंड के परामर्शदाता हेमेंद्र निगम, ऋषिकांत सिंह पंवार, नरेंद्र पांचाल, अमित रामावत, संदीप सांखला, सीएमसीएलडीपी विद्यार्थी दीपक सिंह, बालेश्वर शर्मा, रानू झाला, नेहा वाघेला, सलोनी कुंवर, नाज़ेरा, सीमा एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।