BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2025, 10:19 am
BIG NEWS : मोहन कैबिनेट की बैठक, सीएम डॉ मोहन इन विभागों की करेंगे समीक्षा, कांग्रेस की बड़ी बैठक, ईडी कोर्ट में सौरभ-शरद की जमानत पर सुनवाई आज, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज (22 अप्रैल को) कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। वहीं सीएम कई विभागों की समीक्षा भी करेंगे।


तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 10.50 बजे सीएम हाउस में महाकौशल विज्ञान परिषद् की वार्षिक स्मारिका का विमोचन करेंगे। 11.15 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। 12.30 बजे आयुष विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। 1.30 बजे मुलाकात के लिए समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 3 बजे लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 7 बजे से सीएम हाउस में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।


मध्यप्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक
एमपी कांग्रेस की आज बड़ी बैठक होगी। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में सुबह 10रू30 बजे से शुरू होगी। जिसमें तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। यह मीटिंग पॉलिटिकल अफेयर कमेटी और एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर की होगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ समेत पॉलिटिकल अफेयर कमेटी एवं एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य शामिल होंगे। संविधान बचाओ अभियान को लेकर चर्चा होगी। 25 से 30 अप्रैल के बीच हर राज्य में संविधान बचाव की रैली होनी है। 3 से 10 मई के बीच हर जिले में रैली निकाली जाएगी। 11 से 17 मई के बीच हर विधानसभा में रैली निकलेगी। 20 से 30 मई तक डोर टू डोर कैंपेन होगा। संविधान बचाओ अभियान जमीन तक पहुंचे इसको लेकर बैठक में रणनीति बनाई जाएगी।


सौरभ शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
ईडी कोर्ट में सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी शरद जायसवाल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। ईडी भी आज जमानत आवेदन पर अपना जवाब पेश करेगी। लोकायुक्त के मामले में आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। आपको बता दें कि जमानत पर कल सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई को आज के लिए टाल दिया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE