BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2025, 10:30 am
BIG NEWS : मध्य प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर, सीधी में लगातार दूसरे दिन तापमान 44 डिग्री के पार, आज नीमच, मंदसौर इन जिलों में हीट वेव की चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश में गर्मी के तीखा तेवर देखने को मिल रहा है। सीधी जिले में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार रहा। सीधी के बाद सतना और टीकमगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी रही। प्रदेश में अगले कुछ दिन तक तापमान में बढ़ोतरी का दौर रहेगा। कई शहरों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।


मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से यानी, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में अब तक तेज गर्मी का असर रहा, लेकिन अब पूर्वी हिस्से यानी, सागर, सिंगरौली, सीधी और रीवा जैसे शहरों में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा हैं। इन 9 जिलों शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, अलीराजपुर, बड़वानी, भिंड, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ में लू चल सकती है। भोपाल, उज्जैन, सागर और जबलपुर संभाग में भी गर्मी का असर रहेगा। यहां भी लू जैसे हालात रहेंगे।


सीधी में पारा हाई, ऐसा रहा मौसम
सोमवार को प्रदेश के 27 शहरों में पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। सीधी में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार रहा। यहां पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीधी के बाद सतना और टीकमगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी रही। सतना में 43.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 43.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं नौगांव में 43.2 डिग्री, रीवा में 43 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 41.9, जबलपुर में 40.7 डिग्री, भोपाल में 40.1 डिग्री, उज्जैन में 40 डिग्री और इंदौर में पारा 39.6 डिग्री रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE