देवास। आबकारी विभाग ने देर रात शहर की होटल रेस्टोरेंट में बिक रही अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की है। जहां से बड़ी मात्रा में देसी विदेशी शराब जप्त की गई है।
आपको बता दे कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दिक्षित के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके चलते आबकारी की संयुक्त टीम ने देवास शहर की विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट पर कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान केला देवी क्षेत्र में स्थित अथर्व रेस्टोरेंट पर आबकारी उप निरीक्षक राजकुमारी मंडलोई एवं प्रेम यादव की टीम ने दबिश दी।जहा से बड़ी मात्रा में देसी विदेशी शराब जप्त की गई। वही एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर धारा 34, 2 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।