देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह मार्गदर्शन में देवास जिले में “जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जल संरचनाओं के निर्माण एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही नदी, नालों, कुएं, बावड़ियों एवं कुंड की साफ-सफाई की जा रही है तथा उनमें से गदंगी और गाद को बाहर निकाला जा रहा है। इसी के तहत मप्र जनअभियान परिषद देवास द्वारा “अपनी मिट्टी अपना जल” के अंतर्गत देवास जनपद पंचायत के ग्राम सिंगावदा की नदी की साफ-सफाई का कार्य किया गया।
इस दौरान जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद देवास सचिन सिम्पी, ब्लॉक समन्वयक देवास नीलम सोनी, टोंकखुर्द ब्लॉक समन्वयक राजेश सिसोदिया, कपिल सिंह पंवार अध्यक्ष नवांकुर संस्था रामराज परिवार उपस्थित थे। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नदी क्षेत्र पर जाकर जन अभियान परिषद के सभी कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए जल संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर बीएसड्ब्ल्यू और एमएसड्ब्ल्यू के विद्यार्थी, नवांकुर संस्था उमा उज्जवला से अध्यक्ष नीलम चौहान, प्रस्फुटन समिति के सदस्य परामर्शदाता कृष्णपाल सिंह पंवार, देवेंद्र धाकड़, पूजा बैरागी, अनुपमा गौर, दीपक कुमावत सहित अन्य उपस्थित थे।