BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2025, 1:11 pm
KHABAR : महामाया भादवा माता मंदिर परिसर में प्रजापति समाज ने किया द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन, 09 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, एक-दूसरे को दिया जीवनभर साथ निभाने का वचन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। मालवी-गुजराती प्रजापति समाज द्वारा सोमवार को महामाया भादवा माता परिसर में द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर कुल 09 जोड़े वैदिक विधि-विधान के साथ परिणय सूत्र में बंधे।सम्मेलन की शुरुआत भगवान शालिग्राम जी एवं तुलसी जी के प्रतीकात्मक विवाह से हुई, जिसे समाज में शुभता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। इसके पश्चात समाज के 08 अन्य जोड़े मंच पर आए और सात फेरों के साथ एक-दूजे के हो गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता दशरथ प्रजापति ने की। आयोजन के शुभारंभ में प्रातः 7 बजे गणपति स्थापना के साथ विधिवत पूजन सम्पन्न हुआ। विवाह सम्मेलन में नीमच, मनासा, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, गरोठ, प्रतापगढ़, भानपुरा सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।समारोह के दौरान सीता बहन जी गुड़भेली, कवि दादु प्रजापति एवं अन्य वरिष्ठजनों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को मंच से आशीर्वाद स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किए। यह आयोजन न केवल विवाह संस्कार का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE