कंजार्डा। जिले के मनासा थाने की पुलिस चौकी कंजार्डा में बालाजी मंदिर झोपड़ियां से विगत रात्रि में अज्ञात चोर माइक सेट का एमप्लीफायर चुराकर ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार झोपड़ियां स्थित बालाजी मंदिर से विधायक निधि से प्राप्त माइक सेट का एमप्लीफायर जिसकी कीमत 18000 हजार रुपए है जो चोर रात्रि में मंदिर से चोरी हो गया। एक दिन पूर्व ही अज्ञात चोर गोशाला से एक क्विंटल सलियां चुरा ले गए थे। पुलिस की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र में चोरी की घटनाए लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस चौकी अपनी मस्ती में मस्त है और गांव में चोर मस्त। पुलिस अधीक्षक भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कंजार्डा पुलिस चौकी अंतर्गत विगत 2 वर्ष में खेतों से डोडा चोरी के मामले, खसखस चोरी घरों से जेवरात चोरी का मामला हो पुलिस आज तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी। ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। ऐसा ही चलता रहा तो कभी भी पुलिस चौकी का घेराव किया जा सकता है। चोर को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सुपूर्द किया उनसे भी पुलिस चोरी कबूल नहीं करवा सकी। ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि स्थानीय चौकी पर पदस्थ स्टाफ को बदला जाए।