BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2025, 2:04 pm
KHABAR : पोप फ्रांसिस के निधन पर एमपी में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा, सरकारी भवनों पर आधा झुका रहेगा तिरंगा, चीफ सेक्रेटरी ने दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर उनके सम्मान में मध्यप्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक की घोषणा की है। चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन ने जिलों के कलेक्टर कमिश्नर को निर्देश जारी किए हैं। पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद 88 साल की उम्र में सोमवार सुबह निधन हो गया।


पोप फ्रांसिस के निधन पर मध्य प्रदेश में 22 और 23 अप्रैल को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाया जाएगा। इसके अलावा अंतिम संस्कार के दिन भी राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान पूरे मध्य प्रदेश में सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। वहीं राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाएगा। इन दिनों कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम भी नहीं किए जाएंगे।


बता दें कि, पोप फ्रांसिस इतिहास के पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे। जिन्होंने 88 साल की उम्र में सोमवार की सुबह अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि, इसी साल दोहरे निमोनिया से पीड़ित होने के बाद वह करीब 38 दिनों तक भर्ती थे। बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE