BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2025, 2:15 pm
KHABAR : इंदौर में मिले दो कोविड पॉजिटिव मरीज, अलग-अलग बीमारियों के कारण एडमिट किया, फ्लू पैनल जांच में हुआ खुलासा, महिला की किडनी की बीमारी से मौत, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर में लंबे समय बाद कोविड के दो मरीज मिले हैं। इनमें एक युवक है जबकि दूसरी बुजुर्ग महिला है। दोनों को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। दोनों को अलग-अलग बीमारियां हैं। इनमें से महिला की अन्य बीमारियों के चलते सोमवार को मौत हो गई जबकि युवक का इलाज चल रहा है।दोनों मरीज इंदौर के हैं। इनमें से युवक को दो-तीन दिनों से सर्दी खांसी थी। उसने पहले दूसरे अस्पताल में दिखाया लेकिन फर्क नहीं पड़ने पर अरबिंदो अस्पताल में दिखाया। यहां उसकी कई प्रकार की जांचें हुईं। जिनमें कोविड की पुष्टि हुई। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि-कुछ मरीज ऐसे होते हैं जिनकी सर्दी-खांसी जल्द ठीक नहीं होती है। ऐसे में उनकी एक विशेष फ्लू पैनल जांच होती है जिसमें कई प्रकार की जांचें शामिल हैं। इसी में कोविड की भी जांच होती है। इसमें युवक कोविड पॉजिटिव पाया गया। उसे तत्काल अलग वार्ड में आइसोलेट किया गया है। उसकी हालत ठीक है। दूसरी महिला इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र की रहने वाली है। 74 वर्षीय इस महिला को किडनी की बीमारी के कारण एडमिट किया गया था। उसे सीवियर सेप्टिक था। वह कोमार्बिट पैसेंट थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसकी भी फ्लू पैनल जांच की गई। इसमें वह भी कोविड पॉजिटिव पाई गई। सोमवार को उसकी मौत हो गई। डॉ. भंडारी ने स्पष्ट किया कि उसे कोविड था लेकिन मौत का कारण किडनी सहित अन्य बीमारियां थीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE