BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2025, 2:18 pm
KHABAR : कांग्रेस नेता की मांग पर मंत्री पटेल ने की घोषणा, कावेरी नदी के तट पर 50 लाख से बनेगी धर्मशाला, मंत्री पुत्र को आश्वासन दिया, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक तरफ जहां जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे सड़क, नाली के लिए उनसे पैसे नहीं मांगे। खुद आत्मनिर्भर बने। वहीं एक कांग्रेस नेता की मांग पर 50 लाख रूपए देने की घोषणा कर दी। दरअसल, मंत्री पटेल ने कावेरी नदी के उद्गम स्थल ग्राम कावेश्वर में कुंड का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कावेरी नदी के तट पर धर्मशाला निर्माण की बात कहीं।


खंडवा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि और कांग्रेस नेता रामपालसिंह सोलंकी भी मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ कार्यक्रम में मौजूद थे। मंत्री पटेल पहले से परिचित थे कि रामपालसिंह कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष के पति है। क्योंकि पूर्व में भी रामपालसिंह ने जनपद पंचायत की जमीनों पर व्यवसायिक कांप्लेक्स बनाने की मांग उठाई थी। उन्होंने भोपाल जाकर मंत्री पटेल से मुलाकात की थी।


इसलिए, मंत्री प्रहलाद पटेल ने जानबूझकर रामपालसिंह चौहान को ऑफर किया कि बताइए आपकी कोई मांग तो नहीं है? बात-बात में सोलंकी ने कहा कि मांग करूंगा तो उसे पूरा करना पड़ेगा। इस पर मंत्री ने भी हामी भर ली। उसी समय रामपालसिंह ने एक करोड़ रूपए की लागत से सामुदायिक भवन बनाने की मांग सामने रख दी। मंत्री ने कहा कि ठीक है, 50 लाख रूपए देंगे।


मंत्री पुत्र को आश्वासन- अगले महीने मिलेगा बजट
मंत्री ने वहां मौजूद सीईओ जिला पंचायत से कहा कि 50 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन (धर्मशाला) का प्रस्ताव भेजिए। हम इसे जल्द ही स्वीकृति दिलाएंगे। इधर, मंत्री विजयशाह के बेटे व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह ने जिला पंचायत के नये भवन को लेकर मांग रखी।


दिव्यादित्य ने यह दूसरी बार मांग दोहराई है। मंत्री पटेल ने आश्वस्त किया कि अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। अगले महीने जिला पंचायत के नये भवन को लेकर नक्शा तैयार होते ही बजट स्वीकृत कर दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE