BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2025, 2:28 pm
KHABAR : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान,  बोले- हिंदू धर्म के खिलाफ फैसले करने में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट को महसूस होता है गर्व, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस बार सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसले को लेकर बड़ा बयान दिया है। जबलपुर पहुंचे शंकराचार्य ने इस बार हिंदुओं के पक्ष में बयान दिया है। कहा कि- हिंदू धर्म के खिलाफ फैसले करने में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट को गर्व महसूस होता है।


मुसलमानों का देश के लिए कोई योगदान नहीं
शंकराचार्य ने कहा कि- वक्फ बोर्ड में हिंदुओं को शामिल करने से कोई फायदा नहीं होगा, यह सिर्फ बरगलाने की कोशिश है।आमतौर पर सरकारी अधिकारी हिंदू धर्म के खिलाफ काम करते हैं। गाय को थाने लेकर जाते हैं तो हमारी सुनने के बजाय उल्टे हम पर ही मुकदमे लाद देते हैं। सुप्रीम कोर्ट के हिंदू धार्मिक मठों में दो मुस्लिमों को शामिल करने वाले सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि- मुसलमानों का देश के लिए कोई योगदान नहीं है। मुस्लिमों को शामिल करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।


हिंदू राष्ट्र की घोषणा को बताया था जुमला
बता दें कि कल ही शंकराचार्य ने हिंदू राष्ट्र को लेकर सतना में बयान दिया था। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा था कि हिंदू राष्ट्र घोषित करना सरकार का जुमला है। कोई भी सरकार गौ हत्या बंद नहीं कर सकती। सब वोट की राजनीति करते है। गौ माता रोज देश में काटी जा रही है। इसे कोई बंद नहीं करवा पा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE