BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2025, 2:56 pm
KHABAR : जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट का गंदा पानी सड़क पर, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत, लेकिन कोई असर नहीं, मरीज और दुकानदार परेशान, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट से निकलने वाला गंदा पानी अस्पताल के मेन गेट पर जमा हो रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


अस्पताल के बाहर स्थित दुकानदारों ने बताया कि गंदा पानी उनकी दुकानों तक पहुंच रहा है। इससे बदबू और मच्छर-मक्खियों की समस्या पैदा हो गई है। दुकानदार महेश यादव के अनुसार, ग्राहक अब दुकानों की तरफ आना टाल रहे हैं।


बड़वानी जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज आते हैं। इनमें बड़वानी के साथ-साथ धार जिले के मरीज भी शामिल हैं। मरीजों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। अस्पताल के मुख्य भवन की ड्रेनेज लाइन भी जाम है, जिससे परिसर में पानी जमा हो रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में गंदगी और मच्छरों की वजह से स्वस्थ लोगों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है। दुकानदारों ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर कई बार शिकायत की है, लेकिन अधिकारी सिर्फ एयर कंडीशन वाली गाड़ियों में आकर देख भर लेते हैं। समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE