BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2025, 3:02 pm
BIG REPORT : जल गंगा संवर्धन अभियान, बड़ी संख्या में बनाए जाएंगे सरोवर, सीएम डॉ मोहन यादव बोले- 30 जून तक एक महाअभियान के रूप में होगा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। गुड़ी पड़वा यानी 30 मार्च से शुरू जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश की नदियों और अन्य जल स्रोतों का संरक्षण करना है। अभियान को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इसके अंतर्गत अमृत सरोवर बड़ी संख्या में बनाए जा रहे हैं। जल के प्रति ये जागरूकता अभियान आनंददायी है।


बड़ी संख्या में बनाए जाएंगे सरोवर
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, ‘पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेत, तालाब, नदी, पोखर, झरने, अलग-अलग जल संरचना पर एक साथ काम चल रहा है। सभी अलग-अलग जनप्रतिनिधि अपने स्तर से और प्रभारी मंत्री अपने जिले से लगातार इस मिशन का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत अमृत सरोवर भी बड़ी संख्या में बनाए जा रहे हैं। जल के प्रति ये जागरूकता अभियान आनंददायी है।


30 जून तक ‘महाअभियान’ के रूप में होगा ये अभियान
सीएम डॉ यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में से यह एक है। मध्य प्रदेश के लिए जल संरक्षण पर किए गए इस काम के लिए सभी को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि 30 जून तक हमारा ये अभियान एक महाअभियान के रूप में होगा।


बता दें कि, सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के मां शिप्रा नदी के रामघाट पहुंचे थे। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत घाट की सफाई की। इसके बाद मां शिप्रा में स्नान के लिए डुबकी लगाई और मां शिप्रा का पूजन अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शिप्रा नदी के किनारे पंचकोशी परिक्रमा की एक पुरानी परंपरा रही है। हर साल हजारों-लाखों श्रद्धालु यहां आकर परिक्रमा करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE