छतरपुर। जिला के गंज में शराब की दुकान हटाने को लेकर छात्रों ने जनसुनवाई में प्रशासन से लगाई गुहार,गंज स्कूल के पास शराब का ठेका होने से छात्रों को होती है परेशानी असामाजिक तत्व करते हैं परेशान।
छात्रों ने हाथों में तख्ती लेकर किया प्रदर्शन छात्र बोले शराबी मचाते हैं उत्पात, छात्राओं से छेड़छाड़ बैग छुड़ाना भद्दे कमेंट करना जिससे छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों में भय का माहौल है। छात्र एवं स्कूल प्रबंधन ग्रामीणों ने शराब की दुकान हटाने की मांग राखी है।