BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2025, 5:04 pm
KHABAR : नीमच के मेहनोत नगर में अवैध कब्जे से कॉलोनीवासी परेशान, खुले में शौच और गाली-गलौज से परेशान रहवासियों ने तहसीलदार से लगाई गुहार, कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के मेहनोत नगर में बिहार बाग कॉलोनी के पास अवैध कब्जे से स्थानीय लोग परेशान हैं। उन्होंने कलेक्टर में तहसीलदार को आवेदन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। नारायण भाट, भूरालाल भील और अन्य लोगों ने कॉलोनी से सटी खुली भूमि पर अवैध झोपड़ियां बना ली हैं। इन झोपड़ियों में रहने वाले लोग खुले में शौच कर रहे हैं। इससे पूरा वातावरण प्रदूषित हो गया है। 
कॉलोनीवासियों का कहना है कि विरोध करने पर ये लोग गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आते हैं। रात में अज्ञात और संदिग्ध लोगों को शरण देने से क्षेत्र की सुरक्षा भी खतरे में है। 20 अप्रैल 2025 को नारायण भाट के पुत्र सतीश भाट और उसकी पत्नी ने एक महिला के साथ मारपीट की। झोपड़ी में रहने वाली महिलाएं पुलिस में झूठी शिकायतें करके वरिष्ठ नागरिकों को फंसाने की कोशिश करती हैं। नगर पालिका ने पहले भी इस अतिक्रमण को हटाया था। लेकिन फिर से झोपड़ियां बना ली गईं। अब कॉलोनीवासी डर के साए में जी रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तीन मांगें की हैं। पहली, अवैध अतिक्रमण तुरंत हटाया जाए। दूसरी, झोपड़ियां तोड़ी जाएं। तीसरी, कॉलोनी के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE