गरोठ। नगर के वरिष्ठ व्यापारी गोविंदराम चौधरी के पोते एवं स्वर्गीय मनोज चौधरी के सुपुत्र ऋषभ चौधरी ने आईएएस परीक्षा में संपूर्ण देश में 28 की रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले गरोठ नगर के पहले ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने बिना कोचिंग के घर पर अध्ययन करके 28वीं रैंक हासिल की है।